कई सारी भाषाओं से हाउसफुल

उनकी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल' में भी वो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे है।
इस फिल्म में उन्होंने दर्शकों को हंसाने के लिए कई अलग-अलग भाषाओं का उपयोग किया है। इस फिल्म में एक तरफ जहां अक्षय कुमार और विंदु दारा सिंह पंजाबी में बात करते दिखेंगे, तो दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल तेलगू में, रीतेश देशमुख मराठी बोलेंगे, लिलिट दुबे नफीस उर्दू, लारा दत्ता और बोमन ईरानी गुजराती बोलेंगे वहीं जिया खान और रणधीर कपूर सिंधी औऱ इन सबसे एक हाथ आगे चंकी पांडे इटैलियन बोलेंगे।
ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें लोग अजीबो- गरीब परिस्थितियों में फंस जाते हैं। एक सूत्र के मुताबिक साजिद खान ने इस फिल्म में जगह-जगह की भाषाओं और संस्कृति का उपयोग किया है। देखते हैं हाउसफुल में कई सारी भाषाओं की कॉमेडी दर्शकों को कितना लुभाती है।
कॉमेडी दीपिका पादुकोण फिल्म लारा दत्ता साजिद खान हाउसफुल comedy deepika padukone film housefull lara dutta sajid khan


Click it and Unblock the Notifications