साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप- कहा, मैं हाउसफुल 4 का निर्देशन नहीं करूंगा
Recommended Video

बॉलीवुड के निर्देशक साजिद खान पर 3 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिससे सोशल मीडिया पर ही नहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हलचल मच चुकी है। लोग साजिद खान को जमकर लताड़ रहे हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार ने बयान दिया है कि वे हाउसफुल 4 की शूटिंग नहीं करेंगे। वहीं, अब ताजा खबर है कि साजिद खान ने खुद को ही हाउसफुल 4 से अलग कर लिया है।
#Me Too लिस्ट में बॉलीवुड के 12 सेलिब्रिटी अब तक शामिल- बलात्कार जैसे आरोप
साजिद ने ट्वीट कर लिखा- मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और मेरे परिवार, प्रोड्यूसरों और फिल्म हाउसफुल 4 के सितारों पर पड़ रहे दबाव के चलते मैं अपनी नैतिक जिम्मेदारियों के चलते इस फिल्म के निर्देशक के पद से खुद को अलग कर रहा हूं.. मैं मीडिया में मौजूद अपने साथियों से बस यही विनती करता हूं कि कृपया सच के बाहर आए बिना किसी तरह के निर्णय पर न पहुंचें..

वहीं, अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट किया- मैं पिछली रात ही भारत पहुंचा हूं.. और इस तरह की खबरों ने मुझे बैचेन कर दिया है। मैंने हाउसफुल 4 के निर्माताओं से कहा है कि इस मामले की जांच होने तक फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी जाए। मैं किसी दोषी के साथ काम नहीं कर सकता। साथ ही जिन्हें शोषण सहना पड़ा है, उनके साथ भी इंसाफ होना चाहिए।
बहरहाल, अब देखना यह होगा कि आखिर हाउसफुल 4 का क्या होगा है? उम्मीद कर सकते हैं कि अब साजिद नाडियाडवाला खुद ही निर्देशन का जिम्मा ले लेंगे.. चूंकि फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है और यह लगभग 200 करोड़ के बजट पर बन रही है। यह तो साफ है कि मी टू अभियान ने बॉलीवुड में तूफान मचा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications