साजिद खान का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती, सर्जरी को लेकर फराह खान ने दिया हेल्थ अपडेट
Sajid Khan Accident: मशहूर निर्देशक साजिद खान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई और पता चला है कि उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान साजिद एकता कपूर के प्रोडक्शन की शूटिंग कर रहे थे।

हालांकि अब उनकी सर्जरी को लेकर खबरें आ रही हैं। साजिद की बहन और फिल्ममेकर फराह खान ने उनकी हेल्थ को लेकर चौकाने वाला अपडेट दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो साजिद एकता कपूर के प्रोडक्शन वेंचर की शूटिंग कर रहे थे और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद आनन फानन में उनको अस्पताल लेकर जाया गया था जहां उनकी सर्जरी होनी थी।
फराह खान ने दी हेल्थ अपडेट
साजिद खान इस एक्सीडेंट के बाद काफी चोटिल हुए थे और सर्जरी के अलावा कोई चारा नहीं था। फराह खान ने मीडिया को बताया कि सर्जरी हो चुकी है। फिल्ममेकर ने कहा, "सर्जरी हो गई है, अब वे बिल्कुल ठीक हैं।" इसके बाद साजिद खान के फैंस को सुकून मिला है। हाल ही में 55 साल के हुए साजिद ने सोचा भी नहीं होगा कि इसी साल उनके साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। साजिद खान ने कई फिल्में बनाई हैं लेकिन कभी कभी वो विवादों में भी घिरे रहे हैं।
साजिद खान की फिल्में
साजिद खान पहली एक वीडियो जर्नलिस्ट थे और बाद में 2006 में एक शॉर्ट स्टोरी डरना जरूरी है को निर्देशित कर वो खबरों में आए थे। इसके बाद उनकी फिल्म हे बेबी ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म सुपरस्टार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान नजर आए थे।
लोगों को ये कॉमेडी फिल्म पसंद आई थी। इसके बाद साजिद ने 2010 में'हाउसफुल' फ्रेंचाइज़ शुरू की और सभी जानते हैं कि आज भी ये फ्रेंचाइजी कमाल करती है। अब वक्त ऐसा है कि कॉमेडी फिल्मों के लिए साजिद खान को हिट मशीन माना जाता है। फिलहाल वो तकलीफ हैं और फैंस दुआएं कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











