अरे अरे साजिद संग अफेयर नहीं वो तो मेरे भाई हैं- तमन्ना

Sajid Khan is my Brother says Tamannah Bhatia
बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस बनने के लिए दो चीजों का होना बेहद जरुरी है, पहला है टैलेंट और दूसरी है खूबसूरती। लेकिन साथ ही बॉलीवुड के निर्देशकों के साथ अच्छे रिलेशन भी कई बार टॉप एक्ट्रेस बनने में काफी कामगर साबित होती है। इसी सोच के चलते साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान के साथ अपनी पहली फिल्म के सुपर फ्लॉप हो जाने के बावजूद काफी अच्छी रेपो बनाके रखी है। हालांकि तमन्ना और साजिद की नजदीकी को देखकर लोगों का मानना है कि तमन्ना और साजिद दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं और दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन तमन्ना का कहना है कि साजिद उनके भाई की तरह हैं। इस बात को साबित करने के लिए तमन्ना ने यहां तक कहा कि साजिद को वो राखी बांधती हैं।

तमन्ना ने ये स्टेटमेंट दिया अपनी अगली फिल्म हमशक्ल्स के प्रमोशन के दौरान, जब उनसे साजिद को लेकर सवाल पूछे गये। तमन्ना इस बात से काफी नाराज हुईं कि साजिद और उनके बीच अफेयर की खबरें इतना ज्यादा सुर्खियां बना रही हैं। तमन्ना ने सीधे ही जवाब दिया साजिद मेरे भाई हैं, मैं उन्हें राखी भी बांधती हूं। मुझे हम दोनों के बीच अफेयर की खबरें हास्यपद लगती हैं। एक निर्देशक एक कलाकार में विश्वास करता है तो उन्हें एक दूसरे के साथ नहीं जोडा़ जाना चाहिए।

खबरों के अनुसार साजिद और तमन्ना की करीबी बॉंडिंग के चलते बिपाशा बासु और ईशा गुप्ता को हमशक्ल्स फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान इतना ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा है। फिल्म में तमन्ना के किरदार को ज्यादा महत्व दिया गया है जिसके चलते बिपाशा बासु भी काफी नाराज हैं। हालांकि सभी को फिल्म की रिलीज का इंतजार हैं ताकि ये पता चल सके कि आखिर बिपाशा बासु की नाराजगी की वजह क्या है और क्या।

फिल्हाल साजिद और तमन्ना को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाते हैं विराम और इंतजार करते हैं हमशक्ल्स की रिलीज का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X