महाबकवास है हिम्मतवाला
बड़े-बड़े दावों और वादों के साथ रिलीज हुई साजिद खान की हिम्मतवाला फिल्म दर्शकों को फूटी आंख नहीं भा रही है। फिल्म का कमजोर पहलू हिट फिल्म का रीमेक होना बताया जा रहा है। वनइंडिया के पाठकों ने फिल्म देखने का बाद कहा कि फिल्म हिम्मतवाला महबकवास फिल्म है। कभी भी कोई भी रीमेक फिल्म अच्छी नहीं होती है। और जब हिट फिल्म की रीमेक बनायी जो रही हो तो यह बात सौ प्रतिशत सही साबित होती है।
शोले की रीमेक बनाकर जगहंसायी राम गोपाल वर्मा ने करवायी थी और हिम्मतवाला की रीमेक बनाकर हंसी उड़वाई है साजिद खान ने। मालूम हो कि शुक्रवार को फिल्म हिम्मतवाला रिलीज हुई है। फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना लीड रोल में हैं।
फिल्म अस्सी के दशक की मेगाहिट फिल्म हिम्मतवाला की रीमेक है। साजिद खान ने कहा था कि उनकी हिम्मतवाला भी जितेंद्र-श्री की हिम्मतवाला से ज्यादा बड़ी हिट होगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। फिल्म ने खराब शुरूआत की है।फिल्म के गाने और अजय देवगन भी बॉक्स ऑफिस पर साजिद के लिए भीड़ नहीं जुटा पाये हैं। समीक्षकों ने भी फिल्म को अच्छे कमेंट नहीं दिये हैं। फिल्म ने अब तक मात्र 4 करोड़ का ही बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications












