सोनाक्षी के दीवाने हो गये साजिद

सोनाक्षी सिन्हा के आइटम सॉंग की चर्चा तो पहले से ही काफी हो रही है। लेकिन अब एक बार फिर से ये आइटम सॉंग सुर्खियों में है। इस बार खबर है कि हिम्मतवाला फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने एक बहुत ही मस्त आइटम सॉंग किया है जिसे लेकर सोनाक्षी सिन्हा काफी उत्साहित हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस आइटम सॉंग में परवीन बॉबी और श्रीदेवी की तरह ड्रेसअप भी किया है। हिम्मतवाला फिल्म का निर्देशन किया है साजिद खान ने और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है अजय देवगन और तमन्ना ने। सोनाक्षी सिन्हा के आईटम सॉंग को देखने के बाद साजिद खान ने कहा कि वो भविष्य में सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म में जरुर लेना चाहेंगे।

साजिद खान ने सोनाक्षी सिन्हा के आइटम सॉंग को देखने के बाद कहा "उनके बारे में ऐसी बातें बहुत की गईं कि वह आधुनिक नहीं हैं तथा केवल भारतीय वस्त्रों में ही सुंदर दिखती हैं। मैं उनकी इस छवि को बदलना चाहता था कि वह आधुनिक वस्त्रों में अच्छी नहीं दिख सकतीं।" साजिद खान ने कहा कि वो अपनी आऩे वाली फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा को जरुर कास्ट करेंगे। साजिद खान की हिम्मतवाला से पहले भी सोनाक्षी कई फिल्मों में आइटम सॉंग कर चुकी हैं। जिनमें अक्षय कुमार की ओह माई गॉड और राउडी राठौर शामिल है। लेकिन इन फिल्मों में सोनाक्षी के आइटम सॉंग को कुछ खास पसंद नहीं किया गया।

हिम्मतवाला फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के आइटम सॉंग को देख कर साजिद खान ने मीडिया से कहा कि वो सोनाश्री सिन्हा के दीवाने हो गये हैं और उनके साथ काम करने को बेहद उत्सुक हैं। साजिद ने कहा सोनाक्षी की दबंग देखने के बाद से ही मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक था। मेरी भविष्य में बनने वाली किसी फिल्म में आप सोनाक्षी को देख सकते हैं। मैं सोनाक्षी का दीवाना हो गया हूं। साजिद ने एक बार पहले भी कहा था कि अगर सोनाक्षी सिन्हा ने इस आइटम सॉंग के लिए हां नहीं कही होती वो फिल्म से इस आइटम सॉंग को ही हटा देते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X