'हिम्मतवाला' के लिए सिर्फ साजिद जिम्मेदार नहीं- अजय देवगन
हाल ही में सिंघम रिटर्न्स फिल्म के प्रमोशन के दौरान वनइंडिया से बात करते हुए अजय देवगन ने हिम्मतवाला के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बारे में पूछे जाने पर कहा- "मुझे लगता है कि जब एक फिल्म चलती है तो हर एक्टर उसका श्रेय लेता है लेकिन जब फिल्म नहीं चलती तो भी सभी को मिलकर उस नाकामयाबी को शेयर करना चाहिए। हालांकि निर्देशक का सबसे ज्यादा इनपुट होता है क्योंकि हम निर्देशक पर विश्वास करते वो फिल्म करते हैं और वो भरोसा, विश्वास फिल्म करने के बाद टूट जाता है।"
"लेकिन गलती तो कहीं ना कीं कलाकारों की भी होती है। हिम्मतवाला की नाकामयाबी के लिए मैं भी जिम्मेदार हूं, मैंने सोचा था कि फिल्म किसी और तरीके से बनेगी लेकिन वो किसी और ही तरीके से बन गयी। सिर्फ निर्देशक को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराउँगा। फिल्म बनती है तो निर्देशक का सबसे बड़ा हाथ होता है और उसके बाद कलाकारों का। कई बार फिल्म अच्छी होती है लेकिन एक्टर उसे बेहतर नहीं बना पाता।"
"लेकिन अगर फिल्म ही अच्छी ना हुई तो एक्टर भी कुछ नहीं कर सकता।" तो क्या साजिद और आप अभी भी दोस्त हैं- "जी हां, हम दोस्त हैं मैंन उन्हें कॉलेज के दिनों से जानता हूं। हम हमेशा दोस्त रहेंगे। भले ही हम साथ में काम ना करें लेकिन दोस्ती तो रहेगी।"


Click it and Unblock the Notifications












