हालीवुड सितारों को बुलाएंगे साजिद
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला पर्यटकों के दिल से हाल ही में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की याद मिटाना चाहते हैं। इसके लिए वह अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'कमबख्त इश्क' के प्रीमियर में हॉलीवुड के बड़े नामों को मुंबई आमंत्रित करेंगे।
साजिद ने कहा, "मैं मुंबई हमलों के बाद उपजी स्थिति को देखते हुए एक बार फिर पर्यटकों को मुंबई की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। मैं बॉलीवुड निर्माता की तरह नहीं बल्कि एक आम भारतीय की तरह सोच रहा हूं।"
'कमबख्त इश्क' में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन, ब्रेंडोन राउथ और डेनिस रिचर्ड्स भी नजर आएंगे। साजिद ने कहा कि फिल्म के प्रीमियर में ये सभी सितारे मुंबई पहुंचेंगे।
साजिद ने कहा कि 'कमबख्त इश्क' फिल्म का प्रीमियर न केवल मनोरंजन उद्योग के लिए बल्कि मुंबई के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











