संजू बायोपिक का सबसे बड़ा धमाका, 29 जून को ज़बरदस्त ओपनिंग नहीं, सीधा धमाकेदार THE END
संजय दत्त बायोपिक के लिए हर कोई उत्साहित है और अब इस उत्साह को राजकुमार हिरानी ने दोगुना कर दिया है। माना जा रहा है कि संजू बायोपिक के लिए राजकुमार हिरानी ने हाल ही में संजय दत्त और रणबीर कपूर के साथ एक गाना शूट कर लिया है।
सूत्रों की मानें तो राजकुमार हिरानी एक ऐसा गाना चाहते थे जो संजय दत्त और मीडिया के रिश्ते हाईलाइट करे। फाइनली उन्हें ये गाना मिल गया जो कि काफी मज़ेदार है। और फिर उन्हें लगा कि इसे असली संजू ही निभा पाएंगे।

इसलिए संजय दत्त और रणबीर कपूर ने एक साथ इस गाने को शूट किया है और फिल्म के अंत में ये गाना रखा जाएगा। बाकी इस गाने को फिल्म के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
अब फिल्म की रिलीज़ में केवल 9 ही दिन बचे हैं, ऐसे में ये गाना जल्द ही रिलीज़ हो जाएगा ऐसी उम्मीद की जा रही है। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के बेहतरीन प्रमोशनल गाने -


Click it and Unblock the Notifications