साजन फ़िल्म की रीमेक में शाहिद, जॉन, कंगना
लौरेंस डिसुज़ा जिन्होंने 'साजन' फ़िल्म बनाकर धमाल किया था अब एक बार फ़िर मैदान में उतरे हैं. लेकिन इस बार जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर और कंगना रानावत के साथ.
लौरेंस का कहना है कि ये फ़िल्म साजन से बिल्कुल अलग होगी लेकिन इसमें भी प्रेम त्रिकोण होगा. इसकी पूरी शूटिंग कश्मीर में की जायेगी और एक कश्मीरी लड़की के हिसाब से इस रोल के लिए कंगना से बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता.
गौरतलब है की राजीव कॉल और प्रफुल पारेख ने इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है. संगीत नदीम-श्रवण दे रहे हैं जिन्होंने साजन का संगीत भी दिया था.
लौरेंस का ये दावा है कि ये फ़िल्म भी साजन की तरह सुपर-डुपेर हिट होगी.


Click it and Unblock the Notifications