'सैयारा' एक्ट्रेस की बहन Reet Padda ने धुरंधर 2 को लगाई लताड़, प्रियंका चोपड़ा को भी नहीं छोड़ा
Reet Padda Dhurandhar 2: फिल्म सैयारा के साथ धमाका करने वाली अनीत पड्डा को जनता ने रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन इस वक्त अनीत नहीं बल्कि उनकी बहन काफी चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी बातें रखती हैं और इस वक्त धुरंधर 2 पर बुरी तरह से भड़कीं हुई हैं।

गौरतलब है कि रिलीज के बाद से ही धुरंधर विवादों में हैं और इसको एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया जा रहा है। इसी को लेकर अनीत की बहन पीत पड्डा सामने आई है। उन्होने धुरंधर 2 की बुराई करते हुए प्रियंका चोपड़ा को भी नहीं छोड़ा। रीत ने इसके पहले भी आवाज उठाई है और 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों पर बोल चुकी हैं।
Reet Padda slams Dhurandhar 2: रीत पड्डा ने धुरंधर 2 को लेकर कही ये बात
रीत पड्डा का कहना है कि धुरंधर 2 पूरी तरह से एक Propaganda (प्रचार सिनेमा) है। हालांकि रीत ने जो कुछ भी कहा उसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उन्होने प्रियंका चोपड़ा पर भी बात की क्योंकि हाल ही में ऑस्कर के मंच पर उन्होने फिलिस्तीन को लेकर कुछ नहीं कहा था।
रीत का कहना है कि अगर आप फिलिस्तीन पर ना बोलने के लिए प्रियंका चोपड़ा को प्रेरित कर सकते हैं तो आपको ये प्रेरणा अनीत पड्डा को भी देनी चाहिए क्योंकि वो भी अब वैश्विक सिनेमा में कदम रख चुकी है। रीत ने इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों को भी लपेटे में लिया जो कि सरकार को सीधा सीधा फायदा पहुंचाती हैं। उनका कहना था कि इन फिल्मों में आंकड़ों के साथ खिलवाड़ किया गया है।
Dhrandhar 2 on Wikipedia: विकिपीडिया ने भी धुरंधर 2 का कहा प्रचार फिल्म
आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर कई बातें हो रही हैं और लगभग सभी बुद्धिजीवियों ने फिल्म को एक प्रोपेगेंडा फिल्म कहा है। इसके अलावा लोग तब हैरान हो गए जब विकिपीडिया पर साफ साफ किसी ने इस फिल्म को प्रचार फिल्म लिख डाला है। आंकड़ों को लेकर आदित्य धर बुरी तरह से फंसे हुए हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इसपर निर्देशक कब अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















