सयामी खेर ने ऑस्ट्रेलिया में लिया सर्फिंग का कोर्स, 12 घंटे रोज़ाना लेती रही ट्रेनिंग

Saiyami Kher- अपने एडवेंचरस अंदाज और नए चैलेंज लेने के जुनून के लिए मशहूर अभिनेत्री सयामी खेर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में सर्फिंग का शुरुआती स्तर पूरा कर लिया है।
सयामी ने खूबसूरत ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तटों पर लहरों को जीतने का अनुभव लिया और इस खेल को सीखने में पूरी तरह डूब गईं। उन्होंने अपने ट्रेनर के साथ हर सेशन में लगभग 12 घंटे की कठिन ट्रेनिंग की, जिससे उनकी लगन और मेहनत साफ झलकती है।
खेल और रोमांच की दीवानी सयामी ने इस नए कौशल को हासिल करने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "सर्फिंग हमेशा से मेरी बकेट लिस्ट में थी और इसे सीखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती थी।
यह बिल्कुल आसान नहीं था-कई बार बोर्ड से गिरने की वजह से थोड़ी निराशा भी हुई, लेकिन जब भी मैं एक सही वेव पर सर्फ कर पाती, वो अनुभव बेहद मज़ेदार और एडिक्टिव था। मैंने अभी सिर्फ बेसिक्स सीखे हैं, लेकिन यह ऐसा कुछ है जिसे मैं और अच्छे से सीखना चाहती हूं। मैं पहले से ही फिर से जाने और अपनी सर्फिंग स्किल्स को और निखारने के लिए उत्साहित हूं।"
सयामी की एडवेंचर के प्रति दीवानगी और नए चैलेंजेज़ को अपनाने का जुनून उनकी शानदार खेल भावना को दर्शाता है। फिर चाहे वह ट्रायथलॉन की तैयारी हो या समुद्र की लहरों पर राज करना, वह अपनी मेहनत और जीवन के प्रति जोश से लोगों को प्रेरित करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











