सैयामी खेर करने जा रही हैं मलयालम सिनेमा में डेब्यू, रोशन मैथ्यू के साथ करेंगी काम

Saiyami Kher- अभिनेत्री सैयामी खेर अब मलयालम फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वे प्रतिभाशाली मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू के साथ एक नई फिल्म में स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।
इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। संयमी इससे पहले तेलुगू फिल्मों में सुपरस्टार नागार्जुन के साथ काम कर चुकी हैं, और अब वे मलयालम सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं - जो हाल के वर्षों में अपनी दमदार कहानियों और अभिनय के लिए कई बॉलीवुड कलाकारों का ध्यान खींच चुका है।
आज के समय में जब मल्टीलैंग्वल फिल्में और इंडस्ट्रीज के बीच सहयोग आम होता जा रहा है, यह कदम संयमी के करियर में एक नया और रोमांचक अध्याय जोड़ता है। इस फिल्म में संयमी एक अहम भूमिका निभा रही हैं और फिल्म की कहानी भी काफी दमदार बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "संयमी काफी समय से एक मलयालम फिल्म करना चाहती थीं। उन्हें हमेशा ऐसी फिल्मों की ओर खिंचाव रहा है जिनमें कहानी मज़बूत हो, और ये स्क्रिप्ट उन्हें तुरंत पसंद आ गई।
रोशन मैथ्यू जैसे शानदार अभिनेता के साथ एक परफॉर्मेंस-ड्रिवन रोल निभाना उनके लिए एक बेहतरीन अगला कदम है।" गौरतलब है कि सैयामी खेर एक शानदार एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी ध्यान देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











