हर दिन 10 किमी दौड़, 40 किमी साइकलिंग और 1.5 किमी स्विमिंग.. सीमाएं पार कर रहीं हैं सैयामी खेर

By Filmibeat Desk
saiyami kher

Saiyami Kher- एक्ट्रेस और एथलीट सैयामी खेर इन दिनों जबरदस्त मेहनत कर रही हैं क्योंकि वो आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन के लिए कमर कस चुकी हैं। खेलों के प्रति अपनी दीवानगी के लिए पहचानी जाने वाली सैयामी हमेशा से ही अभिनय और फिटनेस दोनों को बैलेंस करती रही हैं, लेकिन इस बार उनका ट्रेनिंग लेवल सबको हैरान कर रहा है।

वो आए दिन अपने सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग की झलकियाँ शेयर कर रही हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि वो कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उनकी ट्रेनिंग में शामिल है: ट्रेडमिल पर 10.03 किमी की दौड़ (7:00 प्रति किमी की रफ्तार से) जिसे उन्होंने 1:10:10 में पूरा किया, फिर मुंबई में 40.43 किमी साइकलिंग (1:34:52 में, 25.6 किमी/घंटा की एवरेज स्पीड से), और उसके बाद 1,500 मीटर की स्विमिंग (37:50 में, 100 मीटर प्रति 2:31 की रफ्तार से)।

ये थकाऊ तीनों अभ्यासों का मिला-जुला सेशन आयरनमैन 70.3 के लिए एक मजबूत तैयारी को दर्शाता है। लेकिन सैयामी फिर भी विनम्रता से कहती हैं, "Olympic size दूरी तो ठीक लगी, लेकिन 70.3 के लिए अभी तैयार महसूस नहीं कर रही।"

उनका यह बयान उनके अंदर की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है, जो केवल हिस्सा लेने के लिए नहीं बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रही हैं। इतना सब करने के बाद भी सैयामी कहती हैं कि वो अपनी स्पीड, ताकत और सहनशक्ति को और बढ़ाना चाहती हैं। यही सोच चैंपियंस को खास बनाती है और लाखों लोगों को प्रेरित करती है।

अपनी तैयारी के बारे में सैयामी कहती हैं, "एक एक्टर के तौर पर भी काफी फिजिकल और इमोशनल मेहनत लगती है। ऐसे में आयरनमैन 70.3 जैसी रेस की तैयारी करना, खासकर शूटिंग या ट्रैवल के बीच, बहुत ही मुश्किल है। लेकिन मुझे कभी भी कोई काम अधूरा करना पसंद नहीं रहा।

ये रेस सिर्फ शरीर का नहीं, दिमाग का भी टेस्ट है। जब मैंने रजिस्ट्रेशन किया था तब रेस का रूट अलग था, लेकिन अब यह हिल रूट हो गया है जिसमें काफी चढ़ाइयाँ हैं। मुझे पता है कि अभी मुझे बहुत मेहनत करनी है... ये रेस पिछले साल से कहीं ज़्यादा मुश्किल है। इसलिए इस बार मुझे और ज्यादा एफर्ट डालना पड़ेगा। काम और ट्रेनिंग को बैलेंस करना मुश्किल होता है। लेकिन आसान कुछ भी नहीं होता :)"

चाहे स्क्रीन हो या खेल का मैदान, सैयामी खेर फिटनेस और मेहनत का नया स्टैंडर्ड सेट कर रही हैं। आयरनमैन 70.3 जैसे चुनौतीपूर्ण मुकाबले की ओर बढ़ते हुए, उनकी यात्रा जुनून, अनुशासन और लगातार मेहनत की मिसाल बन रही है। फिटनेस और स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए सैयामी आज देश की सबसे फिट और फोकस्ड एक्ट्रेसेस में से एक बनती जा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: saiyami kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X