Saiyami Kher और Pratik Gandhi की अपकमिंग फिल्म Agni की शूटिंग हुई खत्म, सामने आई तस्वीर

By Filmibeat Desk
divyendu sharma

एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी जबरदस्त कहानियों से जनता का दिल जीत रहा है, और दर्शक उनसे और अधिक देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में अब अपने दर्शकों को और इंतजार न कराते हुए वो राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'अग्नि' के रैप-अप मोमंट्स की कुछ झलकियां के साथ सामने आए हैं। अपने सोशल मीडिया पर, उन्होंने 'अग्नि' रैप-अप शूट के सेट से कुछ खूबसूरत पलों को शेयर किया है,

जिसमें निर्देशक राहुल ढोलकिया और फिल्म की कास्ट प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा, सैयामी खेर को टीम के साथ अच्छा समय बिताते हुए देखा जा सकता हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,

"अग्नि रैप #repost @divyenndu" इसके साथ ही फिल्म की शूट खत्म होने के बाद सैयामी खेर और दिव्येंदु शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

फिल्म की कास्ट के अलावा, फरहान अख्तर ने भी अपने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए रैप-अप के बारे में जानकारी दी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'अग्नि' फायर फाइटर्स और उनकी चुनौतियों पर आधारित है, जिसमें दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और सैयामी खेर नजर आएंगे। ये सभी शानदार कलाकार हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा सह-स्थापित किया गया था, ने समय-समय पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसे जेडएनएमडी, दिल चाहता है, डॉन, डॉन 2 और कुछ और फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन किया है। हाल में, प्रोडक्शन हाउस मोस्ट अवेटेड जी ले जरा के लिए कमर कस रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X