नहीं उतर रहा Saiyaara का बुखार, थिएटर में फूट-फूटकर रोती लड़की को सहारा देता नजर आया लड़का, Video Viral!

Saiyaara Viral Video

Saiyaara Viral Video- सैयारा का फीवर लोगों के दिमाग से उतरने का नाम ही ले रहा है। इस वक्त कुछ ऐसे वीडियोज फिर से वायरल हो रहे हैं जो कि लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि मोहित सूरी की फिल्म सैयारा एक रोमांटिक फिल्म है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है।

आशिक अपने प्यार को लेकर इतने ज्यादा दुखी हो रहे हैं कि थिएटर में ही रोना शुरु कर दे रहे हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की को फूट फूटकर रोते देखा जा रहा है।

वीडियो थिएटर से सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की अकेले नहीं है बल्कि उसके साथ एक लड़का भी नजर आ रहा है। रोती हुई लड़की को लड़के ने पूरी तरह से संभाला हुआ है और बार बार चुप करा रहा है।

दोनों के नाम पर है पेज

वायरल हो रहे इस वीडियो को puja_laado नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है और इसको इन्ही दोनों ने साझा किया है। वीडियो में नजर आ रहे इस कपल का नाम भी पूजा लाडो ही है। कैप्शन में लिखा हुआ है, ''सैयारा फिल्म देखने के बाद मेरी लाडो की हालत खराब हो गई।'' इस वीडियो के आसपास भी लोग नजर आ रहे हैं लेकिन किसी तरह का रिएक्शन कोई नहीं दे रहा है। हालांकि ये वीडियो सच है या फिर ये कोई नाटक कर रहे हैं इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि सोशल मीडिया लोग इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं।

ओवर एक्टिंग के 50 रुपए काटो

इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ओवर एक्टिंग का 50 रुपया काटो।'' एक का कहना है, ''मैने तो इसीलिए फिल्म नहीं देखी।'' एक ने लिखा, ''ओवर एक्टिंग है।'' एक ने लिखा, ''मतलब ये क्या ड्रामा है।'' एक ने लिखा, ''लाइक्स के लिए नाटक कर रही है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X