Saiyaara Cast Fees: पहली फिल्म से चमकी अहान-अनीत की किस्मत, मेकर्स से वसूले इतने करोड़ रुपए

saiyaara

Saiyaara Cast Fees: फिल्म 'सैयारा' ने हर किसी को चौंका दिया है। जितनी उम्मीद की गई थी, फिल्म ने उससे कहीं ज्यादा तगड़ी कमाई कर ली है। एकदम नए चेहरों के साथ रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म ने पहले ही दिन 21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की और अब हर तरफ इसकी धूम है।

अब लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस फिल्म के लीड स्टार्स- अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने डेब्यू के लिए कितनी फीस ली? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फीस

'सैयारा' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। आमतौर पर नए कलाकारों को पहली फिल्म में बहुत ज्यादा फीस नहीं मिलती, लेकिन इन दोनों के साथ कुछ अलग ही हुआ।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और अनीत ने इस फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है। इसकी बड़ी वजह है कि यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और मोहित सूरी जैसे नामी डायरेक्टर इससे जुड़े रहे।

'सैयारा' का कुल बजट

Filmibeat की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' का कुल बजट करीब 60 करोड़ रुपये है। इसमें सिर्फ फिल्म बनाने का खर्च ही नहीं, बल्कि मार्केटिंग और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (पहले वीकेंड में):

पहला दिन (शुक्रवार) - ₹21 करोड़

दूसरा दिन (शनिवार) - ₹25 करोड़

तीसरा दिन (रविवार) - ₹37 करोड़

कुल कमाई (3 दिन में) - ₹83 करोड़

More from Filmibeat

Read more about: movie saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X