Saiyaara की OTT रिलीज डेट आई सामने, कब और कहां देखें बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली फिल्म!

Saiyaara OTT release date: नए स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) इस समय सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन करीब 21 करोड़ की धमाकेदार कमाई की, और अब तक ये आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ रहा है।
तीन दिन में रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मोहित सूरी की डायरेक्टेड इस फिल्म ने महज तीन दिनों में ही 83 करोड़ का घरेलू कलेक्शन कर डाला है। इसने शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 71 करोड़ की कमाई की थी। खास बात ये है कि 'Saiyaara' में बिल्कुल नए कलाकार हैं, जबकि 'कबीर सिंह' एक बड़े स्टार और बड़े स्केल की फिल्म थी।
OTT रिलीज पर अपडेट
Saiyaara ने जहां थिएटर्स में झंडे गाड़े हैं, वहीं अब दर्शक बेसब्री से इसके OTT प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने हासिल कर लिए हैं। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
ट्रेड सूत्रों का मानना है कि फिल्म सिनेमाघरों में लगभग 8 हफ्तों तक चलेगी, इसके बाद ही इसे ओटीटी पर लाया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि Saiyaara का डिजिटल प्रीमियर सितंबर के अंतिम हफ्ते या अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकता है।
फिल्म के लिए टिकटों की भारी मांग
वीकेंड पर 'Saiyaara' को लेकर एक्साइटमेंट देखने लायक था। हालांकि, कुछ शहरों में शोज की संख्या कम थी, इस कारण कई थिएटर्स को मिडनाइट शोज तक जोड़ने पड़े। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने शिकायत की कि उन्हें मल्टीप्लेक्स में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।
'आशिकी 3' से 'Saiyaara' बनने तक का सफर
डायरेक्टर मोहित सूरी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि इस कहानी की शुरुआत बतौर 'आशिकी 3' के रूप में हुई थी। वह भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ मिलकर इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना चाहते थे। लेकिन जब बाकी टीम जल्दबाजी में फिल्म की घोषणा करने लगी, तो मोहित सूरी ने फैसला लिया कि पहले पूरी स्क्रिप्ट को संवारना जरूरी है। मोहित सूरी ने कहा था- "यह कहानी एक ऐसे रिश्ते की है जिसमें लोग कभी दोस्त होते हैं, और कभी नहीं। यही इसकी खूबी है, और इसलिए इसका नाम 'सैयारा' रखा गया।"
अगर आपने अब तक 'Saiyaara' थियेटर में नहीं देखी, तो चिंता की कोई बात नहीं। यह फिल्म बहुत जल्द Netflix पर स्ट्रीम करने के लिए आएगी। तब तक, आप इसके ट्रेलर, गाने और सोशल मीडिया रिव्यूज से इसके जादू का अंदाजा लगा सकते हैं। 'सैयारा' एक ऐसी फिल्म है जो इमोशंस, खूबसूरत संगीत और गहराई से भरे रिश्तों की कहानी बयां करती है। नए चेहरों वाली इस फिल्म ने जो कमाल किया है, वह बॉलीवुड में कम देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











