Saiyaara से डेब्यू करने वाले अहान पांडे का आया इस हसीना पर दिल ? जल्द बनेंगी अनन्या और अलाना की भाभी

Saiyaara

Ahaan Panday Dating Rumours: सैयारा फिल्म से डेब्यू करने वाले अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को देखने के बाद लोग तो फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर कितना क्रेज है यह तो आप देख ही सकते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं कोई फिल्म के डायलॉग सुनकर बेहोश हो जा रहा है तो कोई फिल्म को देखने के बाद फूट-फूट कर रो रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर छा गई फिल्म

बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। एक एक्टर की डेब्यू फिल्म का इतना अच्छा कलेक्शन करना यही इशारा करता है कि फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि फिल्म 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करेंगी।

अहान ने जीता दिल

आपको बता दें कि अपनी खतरनाक एक्टिंग से अहान पांडे ने लोगों का दिल जीत लिया है। अहान की फिल्म देखकर लड़कियां भी उनपर मर मिट रही हैं, लेकिन आपको बता दें कि अहान किसी और को ही दिल दे चुके हैं।

इस हसीना संग उड़ीं डेटिंग रूमर्स

ऐसा माना जा रहा है अहान किसी को डेट कर रहे हैं। आज तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक अहान पांडे श्रुति चौहान को डेट कर रहे हैं। जब से श्रुति ने अहान की फिल्म की तारीफों के पुल बांधने शुरू किए हैं तब से वह चर्चाओं में आ गई हैं। श्रुति ने अहान के साथ ही पूरी कास्ट की तारीफ की है। इसी के साथ ही उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट अहान के लिए भी लिखा।

क्या लिखा श्रुति ने पोस्ट

श्रुति ने अपने पोस्ट में लिखा था- 'यह उस लड़के के लिए है जिसने यह सपना देखा था। जब किसी को यकीन नहीं था तब उसे खुद पर यकीन था। उसने इस दिन के लिए बहुत मेहनत की थी।' श्रुति ने आगे लिखा- 'अहान आई लव यू, मुझे तुम पर गर्व है। मैं ये दुआ करती हूं तुम्हें और सफलता मिले।' बता दें कि श्रुति के इस पोस्ट के बाद से दोनों के डेटिंग रूमर्स उड़ रहे हैं। हालांकि इन अफवाहों पर अभी तक अहान का कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन आपको बता दें कि अगर ऐसा है और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं तो फैन्स दोनों के इस रिश्ते से बहुत खुश हैं। फैन्स दोनों के ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X