अनीत पड्डा का Linkedin प्रोफाइल लीक? इस कंपनी में करती थीं मामूली सी नौकरी, बदल गई Saiyaara गर्ल की किस्मत!

Aneet Padda Linkedin Profile- फिल्म सैयारा से अनीत पड्डा और अहान पांडे की किस्मत रातों रात बदल गई। कल तक जिनको कोई नहीं जानता था आज वो लाखों दिलों की धड़कन बने हुए हैं। अहान पांडे तो फिर भी फिल्मी बैकग्राउंड से हैं लेकिन अनीत पड्डा का इससे कोई लेना देना नहीं रहा है।
बता दें कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होने जॉब तलाश की थी और इंटर्नशिप की थी। अब इसको लेकर पूरा खुलासा हो गया है क्योंकि अनीत पड्डा का लिंक्डइन प्रोफाइल सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आकर सैयारा गर्ल के इस प्रोफाइल ने लोगों को हैरान कर दिया। बता दें कि अनीत पड्डा की इसमें तस्वीर भी लगी हुई है और उनकी पूरी डिटेल्स पड़ी हुई हैं।
71 कनेक्शन्स और इंटर्नशिप..
अनीत पड्डा के इस प्रोफाइल की मानें तो उन्होने जीसस एंड मैरी कॉलेज बीए इन पॉलिटिकल साइंस किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का जिक्र इसमें मौजूद है। इसके अलावा उनकी प्रोफाइल में सॉन्ग राइटर और एक्टर के अलावा एक जॉब को लेकर भी जिक्र है। पता चला है कि अनीत पड्डा ने विस्तार एयरलाइंस में ह्मूयन रिसोर्स के तौर पर इंटर्नशिप की थी।
इससे इतना तय है कि स्कूल, कॉलेज में एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा अनीत पड्डा जॉब की तलाश भी करती रहती थीं। हालांकि उन्होने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उनको मोहित सूरी की एक फिल्म मिलेगी जिससे वो पूरी दुनिया में छा जाएंगी। अनीत पड्डा इस फिल्म में काफी खूबसूरत लगी हैं और लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है।
300 करोड़ी फिल्म
अनीत पड्डा की पहली फिल्म ही कहर ढा रही है और लगातार कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने सलमान खान की फिल्म सुलतान के इंडिया के कलेक्शन (300.45) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म लगातार कई रिकॉर्ड्स बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications