'सैयारा' कब होगी रिलीज? यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर धमाका करेंगे मोहित सूरी

By Filmibeat Desk
mohit suri

Mohit Suri Saiyaara film- यश राज फिल्म्स (YRF) ने रोमांस शैली के दिग्गज निर्देशक मोहित सूरी के साथ मिलकर एक भावनात्मक प्रेम कहानी 'सैयारा' की घोषणा की है। यह फिल्म वायआरएफ के सीइओ अक्षय विधानी के प्रोडक्शन की पहली पेशकश है।

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से अहान पांडे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं, और उनके साथ अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। सैयारा 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, निर्देशन कर रहे हैं मोहित सूरी, और निर्माण किया है अक्षय विधानी ने। सैयारा एक इंटेंस प्रेम कहानी है, जो पहली बार वायआरएफ और मोहित सूरी जैसे रोमांस शैली के दो दिग्गजों को एक साथ लाती है।

इस फिल्म का ऐलान होने ही लोगों ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। किसी का कहना है कि फिल्म कमाल करेगी तो कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। सभी जानते हैं कि मोहित सूरी एक शानदार निर्देशक हैं और वो ज्यादातर फिल्मों में कमाल ही करते हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसी बातेें

एक यूजर ने लिखा, ''बस दाएं बाएं केवल स्टार किड्स - बॉलीवुड में अभिनय का कोई सम्मान नहीं - यही कारण है कि पिछले कई वर्षों से एक भी अद्भुत फिल्म नहीं बनी..।'' एक का कहना है, ''कभी आउटसाइडर्स को भी लॉन्च कर दिया करो।'' एक ने लिखा, ''इस फ़िल्म के लिए शुभकामनाएँ।'' एक ने लिखा, ''भाई गाना मस्त होना चाहिए और अरिजीत का होना चाहिए प्लीज।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि मोहित सूरी ने जवाब नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: mohit suri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X