डेटिंग या सिर्फ दोस्ती? सुहाना खान-अहान पांडे के वायरल क्लिप ने मचा दी इंटरनेट पर सनसनी!

Ahaan Panday Relationship With Suhana Khan: बॉलीवुड में हाल ही में डेब्यू करने वाले एक्टर अहान पांडे अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' की बड़ी सफलता के बाद हर तरफ छाए हुए हैं। उनकी फिल्म ने पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर कमाई की है और इसी के साथ उनका स्टारडम भी तेजी से बढ़ा है। सोशल मीडिया पर लोग अब उनके पुराने वीडियो और पर्सनल लाइफ को खंगालने लगे हैं।
सुहाना खान के साथ पुराना वीडियो वायरल
इंटरनेट पर हाल ही में एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अहान पांडे और सुहाना खान साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों किसी सिनेमाघर जैसी जगह पर दिखाई दे रहे हैं, और सुहाना थोड़ी अनकंफर्टेबल भी लग रही हैं क्योंकि वहां उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस पूछने लगे हैं- क्या अहान और सुहाना कभी रिलेशनशिप में थे?
शाहरुख और चिक्की पांडे की दोस्ती है पुरानी
आपको बता दें कि अहान के पिता चिक्की पांडे और शाहरुख खान 90 के दशक से अच्छे दोस्त हैं। इसी दोस्ती के चलते उनके बच्चे- अहान और सुहाना- भी एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले भी दोनों कई बार साथ देखे गए हैं। हालांकि, उनके बीच रिश्ते की कोई पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
अहान का नाम श्रुति चौहान से भी जुड़ा
इधर एक और नाम चर्चा में है- श्रुति चौहान, जो एक इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। हाल ही में उन्होंने 'सैयारा' देखने के बाद अहान के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते हुए इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने कहा- 'अहान और श्रुति अच्छे दोस्त हैं। वे एक-दूसरे को सालों से जानते हैं और अहान तो श्रुति को बहन जैसा मानते हैं। इनके बीच ऐसा कुछ नहीं चल रहा जैसा बताया जा रहा है।'
सुहाना खान की जिंदगी में कौन हैं खास?
वहीं दूसरी ओर, सुहाना खान का नाम भी इन दिनों चर्चा में है। खबरों के मुताबिक, वह अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। अगस्त्य, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती हैं और उन्होंने सुहाना के साथ ही 2023 में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में खुशी कपूर भी नजर आई थीं, जो श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











