एक ही फिल्म से सुपरस्टार बनने वाली Aneet Padda अब बुरी तरह से हुईं ट्रोल, रैंप पर आते ही हुईं फुस्स!

Aneet Padda Lakme Fashion Week

Aneet Padda Rampwalk: अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में फिल्म सलाम वेंकी से की थी, जिसमें उनका छोटा लेकिन अहम रोल था। लेकिन 2025 में रिलीज हुई मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने उन्हें असली पहचान दिलाई। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि अनीत पड्डा को दर्शकों के बीच पॉपुलर बना दिया। अब हाल ही में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा लेकिन इस बार उन्हें तारीफ तो ज्यादा नहीं मिली बल्कि वो ट्रोल हो गईं।

लैक्मे फैशन वीक में अनीत पड्डा का जलवा

बीते दिन 12 अक्टूबर को लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अनीत पड्डा ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लिए रैंप वॉक किया। यह उनका पहला रैंप डेब्यू था। अनीत ने गोल्डन सीक्विन ड्रेप पहना था, जो एक आधुनिक अंदाज में तैयार की गई साड़ी थी। उनका यह आउटफिट तरुण तहिलियानी के नए कलेक्शन Bejeweled का हिस्सा था। उन्होंने जब रैंप पर कदम रखा, तो उनकी ग्रेस और एलीगेंस ने सबका ध्यान खींच लिया।

अनीत पड्डा का खूबसूरत आउटफिट

डिजाइनर तरुण तहिलियानी के मुताबिक, अनीत का यह गोल्डन आउटफिट स्वारोस्की क्रिस्टल्स और मेटालिक सीक्विन से बना था। इसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और कॉर्सेट स्टाइल बॉडी दी गई थी, जो सीक्विन वर्क से खूबसूरती से सजाई गई थी। साड़ी के अंदाज में बने इस गाउन में प्लीटेड शोल्डर और लंबा पल्लू था, जिससे उनका लुक और भी शानदार दिखा।

अनीत पड्डा का लुक

अनीत ने अपने बालों को खुले कर्ली लुक में रखा और हाथों में डायमंड ब्रेसलेट व एक सुंदर रिंग पहनी। उनका मेकअप सिंपल लेकिन क्लासी था- स्मोकी आईज और न्यूड टोन मेकअप ने उनके गोल्डन आउटफिट को पूरी तरह कॉम्प्लिमेंट किया।

अनीत पड्डा 'रोबोटिक वॉक' को लेकर हुईं ट्रोल

जहां एक ओर अनीत पड्डा के लुक और आउटफिट की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई, वहीं कुछ लोगों ने उनकी रैंप वॉक को लेकर ट्रोलिंग भी की। एक यूजर ने लिखा- 'कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा ने भी इतनी कम उम्र में बेहतरीन रैंप वॉक किया था, तो अनीत को भी थोड़ी और प्रैक्टिस करनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने कहा- 'वो बहुत सुंदर लग रही थीं, लेकिन वॉक थोड़ी नर्वस लग रही थी।' एक और ने लिखा- 'पहली बार रैंप पर उतरी हैं, इसलिए थोड़ा नर्वस होना नॉर्मल है।'

अब क्या कर रही हैं अनीत पड्डा?

सैयारा की सफलता के बाद अनीत पड्डा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स जैसे तनिष्क और लोरियल के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। वहीं, खबरें हैं कि वह जल्द ही एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आ सकती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: lakme fashion week
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X