बीमारी में भी खुद को नहीं रोक पाया शख्स, IV drip लगाकर एक शख्स पहुंचा Saiyaara देखने, वीडियो हुआ वायरल

Saiyaara fan viral video: बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी की नई रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए सितारों ने डेब्यू किया है और इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा इतनी है कि हर तरफ सिर्फ 'सैयारा' के ही चर्चे हो रहे हैं।
IV ड्रिप के साथ थिएटर पहुंचे फैन की कहानी
हाल ही में एक फैन फैजल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अस्पताल की IV ड्रिप के साथ थिएटर में 'सैयारा' देखता दिखा। फैजल के मुताबिक, वो एक आर्टिस्ट हैं और फिल्म के लिए उनका प्यार इतना गहरा है कि तबीयत खराब होने के बावजूद वह शो देखने पहुंचे। उनके इस जज्बे की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है- कुछ लोग उन्हें सराह रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।
फिल्म की कहानी और किरदार
अहान पांडे ने 'कृष कपूर' का रोल निभाया है, जो एक स्ट्रगलिंग सिंगर है। अनीत पड्डा ने 'वाणी बत्रा' का किरदार निभाया है, जो एक सॉन्गराइटर हैं। दोनों की मुलाकात एक म्यूजिक कोलैबरेशन के दौरान होती है और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल जाती है। सपोर्टिंग कास्ट में राजेश कुमार, वरुण बडोला और शाद रंधावा ने बेहतरीन काम किया है।
सैयारा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
पहला दिन: 21 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
तीन दिन का टोटल: करीब 83 करोड़ रुपये का कलेक्शन, जिससे यह फिल्म मोहित सूरी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म 'सैयारा' अब 100 करोड़ क्लब में एंटर करने के बेहद करीब है।
सोशल मीडिया रिएक्शन
इस फिल्म की इमोशनल लव स्टोरी और म्यूजिक के कारण कई लोगों को मोहित सूरी की 'आशिकी 2' की याद आ गई है। दर्शकों को अहान और अनीत की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। कई लोगों ने 'सैयारा' को साल की सबसे रोमांचक और इमोशनल फिल्म बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











