Saiyaara का चढ़ा बुखार! कोई रोते दिखा, कोई IV ड्रिप लगाकर देखने पहुंचा, जानिए क्यों हिट हुई ये फिल्म

Saiyaara

Saiyaara blockbuster reason: सैयारा धीरे-धीरे एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है, जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। इस फिल्म को दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिल रहा है और हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। लेकिन इस फिल्म में ऐसा है क्या जो लोग इसे इतना पसंद कर रहे हैं?

सैयारा में नए चेहरे होने के बावजूद, इस फिल्म को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को देखने थिएटर में पहुंचे लोगों का हाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। किसी का रोना नहीं रुक पा रहा है, तो कोई कृष कपूर जैसी चिल्लाने की एक्टिंग करता दिखा। कुछ कपल प्यार में डूबे मिले तो कोई IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा। फिल्म का इतना क्रेज देखने के बाद लोग भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस फिल्म का बुखार लोगों पर इस कदर क्यों चढ़ रहा है।

'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पर इतनी तेजी से सफलता पाने के 7 बड़े कारण हैं:

फ्रेश और युवा स्टारकास्ट: अहान पांडे और अनीत पड्डा, दोनों नए चेहरे हैं। दर्शकों को इनकी ताजगी और केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है, जिससे ये तेजी से पॉपुलर हो गए हैं।

मोहित सूरी का डायरेक्शन: तीन साल बाद मोहित सूरी की वापसी हुई है और उनकी खास रोमांटिक डायरेक्शन जॉनरा ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है। इस फिल्म को देखकर लगा है कि उन्होंने इसमें अपना 100 पर्सेंट नहीं बल्कि 200 पर्सेंट दिया है।

यंग लव स्टोरी और दमदार म्यूजिक: फिल्म की कहानी एक इंटेंस लव स्टोरी है, जो आज के युवाओं को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही, इसके गाने भी खूब वायरल हुए और थिएटर में म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा माहौल बना दिया। इस फिल्म के गाने कुछ-कुछ 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसे हैं।

पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड-ऑफ-माउथ: फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा है, जिसकी वजह से हर दिन ऑडियंस बढ़ती जा रही है।

कमाल की ओपनिंग और एडवांस बुकिंग: रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही। पहला दिन, वीकेंड और चौथे दिन तक लगातार बढ़ती कमाई ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा।

देशभर में और छोटे शहरों में भी लोकप्रियता: सिर्फ मेट्रो शहरों ही नहीं, बल्कि टियर 2 और छोटे शहरों में भी फिल्म को जबरदस्त भीड़ मिल रही है, जिससे कमाई और तेजी से बढ़ रही है।

क्लीन एंटरटेनमेंट: फिल्म का टॉपिक, म्यूजिक और प्रेजेंटेशन पारिवारिक दर्शकों को भी सिनेमाघरों में खींच रहा है, जिससे इसकी ऑडियंस रेंज और बड़ी हो गई है।

इन्हीं सब वजहों से 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है। इस फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। यही नहीं, कई मल्टीप्लेक्स को तो 'सैयारा' के शोज को बढ़ाना पड़ा और मिडनाइट शोज ऐड करने पड़े।

अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने चार दिनों में लगभग 101.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये कमाए और चौथे दिन 18.57 करोड़ रुपये की कमाई की।

Read more about: saiyaara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X