अंबानी की पार्टी में पहुंची ट्रांस मॉडल की हुई ऐसी हालत, वीडियो कर दिया शेटर और बोली- मैं अकेली थी और...

Saisha Shinde Trans woman: फैशन इंडस्ट्री का जाना माना नाम सायशा शिंदे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सायशा शिंदे हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का भी हिस्सा बनीं। ऐसा करने वाली सायशा अकेली टांस मॉडल हैं। ऐसे में सायशा ने हाल ही में अपना NMACC का एक वीडियो शेयर कर बताया है कि इस इवेंट में उनकी कैसी हालत हो गई थी। अंबानी के यहां इस इवेंट में सायशा को पैनिक अटैक आ गया था।
सायशा ने इस दौरान का अपना वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपना ये वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "आसान तो नहीं है लेकिन करना पड़ेगा।" सायशा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी हिम्मात बांध रहे हैं और उन्हे इस उप्लब्धी के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
सालों तक स्वप्निल शिंदे के तौर पर रहने वाली ट्रांसवुमन सायशा सोशल मीडिया पर अपने साथ घटने वाली हकीकत और हैरान कर देने वाली घटनाओं का अक्सर जिक्र करती रहती हैं। इसी कड़ी में अब सायशा ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर में उनके साथ घटी एक घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस इवेंट में उनके बॉडी को लेकर कई सवाल उठाए गए।
हाल ही में आयोजित हुए अंबानी के कल्चरल सेंटर इवेंट में कई दिग्गजों ने शिरकत की। इस दौरान भारत की पहली ट्रांसवुमन सायशा शिंदे भी नजर आईं, लेकिन उसके साथ वहां एक चौंकाने वाली बात हुई। अंबानी परिवार की पार्टी सायशा के साथ जो हुआ वो उन्होंने सोशल मीडिया पर बतौर पोस्ट के जरिए शेयर कर बताया है। सायशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुलासा किया कि अंबानी की पार्टी में उनके साथ क्या हुआ था। पैपराजी, फोटोग्राफर्स ने सायशा को उनकी बॉडी को लेकर ट्रोल किया।
Instagram पर पोस्ट कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बात करते हुए सायशा ने लिखा कि, "नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर में खास इवेंट हुआ! लेकिन मेरे लिए यह हमेशा पहला इवेंट होगा, जिसमें मैं अकेली थी। मैं बहुत डर गई थी। जैसे ही मैंने एंट्री की, तभी एक फोटोग्राफर की फुसफुसाहट सुनी। जिसमें उन्होंने कहा 'कोई पहलवान आ रही है', इस टाइम पर मैं रेड कार्पेट पर थी, वे जानते थे कि मैं कौन हूं।"
उन्होंने कहा, "अक्सर बॉडी को लेकर मुझे ट्रोल किया जाता था। कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मैं खुद से प्यार करती हूं। मैं बहुत सी चीजों को मानती हूं, उनमें से एक यह है कि मैं फिटनेस से प्यार करती हूं और हालांकि व्यक्तिगत समस्याओं के कारण मेरा अभी परफेक्ट नहीं है... पर अब मैंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का फैसला किया है।"


Click it and Unblock the Notifications











