बॉलीवुड के 'खान-दान' में सायरा की एंट्री
मुंबई। बॉलीवुड में पिछले कई सालों से 'खान-दान' यानी खानों का जलवा बरकरार है। आपने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान, फिर इमरान खान से लेकर करीना कपूर खान तक सभी के जलवे देखे, अब जल्द ही परदे पर दिखेंगी सायरा खान। यानी बॉलीवुड के खान-दान में एक और एंट्री।
दुबई की यह अभिनेत्री बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली है अपनी आने वाली फिल्म 'द सिटी दैट नैवर स्लीप्स' के साथ। इस फिल्म के निर्माता सतीश रेड्डी हैं और निर्देशन हारुन रशीद ने किया है। इस हीरोइन की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। फिगर ऐसा कि उस पर हजारों लोग मर मिटें। इस हॉट अभिनेत्री के चेहरे पर एक मासूमियत भी झलकती है।
बॉलीवुड में एंट्री से खासी खुश दिखने वाली सायरा कहती हैं, "नये साल की यह बेहतरीन शुरुआत है। मैं बहुत उत्साहित हूं अपनी फिल्म को लेकर। मुझे विश्वास है कि यह फिल्म गीनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगी और दुनिया के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। मैं खुद को खुशकिसमत मानती हूं कि मुझे हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला। और खास बात यह है कि मैं भी बॉलीवुड के खान-दान का हिस्सा बनने जा रही हूं।"
देखें सायरा की हॉट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications