दिलीप कुमार का निधन- सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जताया आभार
7 जुलाई को भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद 98 वर्षीय अभिनेता ने हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस, बल्कि पूरे देश ने उनके जाने पर शोक जताया। मुंबई के जुहू क़ब्रिस्तान में शाम 5 बजे उनके शव को दफ़नाया गया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो को सुबह-सुबह फोनकर सांत्वना दी और दुख जताया। अभिनेता के अंतिम संस्कार के बाद सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सायरा बानो ने लिखा- "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपने सुबह फोनकर सांत्वना दी - सायरा बानो खान.." उन्होंने यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा।
सायरा बानो ने इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार करने के लिए भी आभार व्यक्त किया।


Click it and Unblock the Notifications











