दिलीप कुमार के बिना शादी में पहुंची शायरा बानो, ट्विटर पर बयान किया दर्द

By Salman

सुपरस्टार दिलीप कुमार एक ऐसा नाम है जो किसी भी तरह के पहचान का मोहताज नहीं है। बता दें कि इस समय उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही है और हाल ही में उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बता दें कि उसके बाद वो वापस घर आ गए है और आराम कर रहे है। हाल ही में इवेंट के दौरान उनकी धर्मपत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो अकेले पहुंची थी क्योंकि दिलीप कुमार की तबियत ठीक नही थी।

वहां से आने के बाद सायरा बानो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई और अपने आपको ट्वीट करने से नहीं रोक पाई।सायरा बानो का कहना था..

dileep kumar, saira bano, दिलीप कुमार, सायरा बानो

कि शादी के बाद वो कभी कभी ही अकेले बाहर जाती रही है और आज अपने आपको अकेला महसूस कर रही है। उन्होने लिखा था कि ये 28 जून का दिन था जब वो एक शादी में पहुंची थी।

दिलीप साहब को वो कोहिनूर कहकर बुलाती है और कहती है कि वो उनको काफी मिस कर रही थी। शायरा बानों ने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जो दिलीप साहब के हक में दुआ कर रहे है।

दिलीप कुमार पिछले कुछ समय से काफी ठीक है और पहले से अच्छा महसूस कर रहे है। सायरा बानो ने ये भी लिखा कि उनकी दुआ है कि अल्लाह उनपरल करम की बारिस करे।

आपको बता दें कि दिलीप कुमार और शायरा बानो उन जोड़ों में से है जो हमेशा अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहे। दोनो की जोड़ी लोगों को काफी ज्यादा पसंद है।

दिलीप कुमार ने 1966 में शायरा बानो से निकाह किया था और उसके बाद उनकी जिंदगी उसी रफ्तार से दौड़ रही है। बता दें कि दिलीप कुमार को कई तरह के सम्मान से नवाजा गया है..

जिसमें पद्मविभूषण 2015, पद्मभूषण 1991 और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 1994 में दिया गया था।दिलीप कुमार ने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की है और अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा के इतिहास नें चार चांद लगाए है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X