..................... Saira Banu made her Instagram debut on Dilip Kumar's death anniversary, shared an emotional note - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार पति की पुण्यतिथि पर अभिनेत्री ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, साझा किया भावुक नोट

 Dilip Kumars death anniversary

Dilip Kumar's death anniversary: हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने सुपरस्टार पति दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ ही सायरो बानो ने दिलीप कुमार के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर करे उनको याद किया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।

सायरा बानो ने पहले पोस्ट में अपने पति और महान एक्टर रहे दिलीप कुमार की याद में दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। सायरा बानो ने अपनी और दिलीप कुमार की खूबसूरत तस्वीरों के साथ उर्दू में एक शेर साझा किया है। यह शेर है, 'सुकून-ए-दिल के लिए कुछ तो एहतेमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ूं फसाना कहां तमाम करूं।'

कैप्शन में सायरा आगे लिखती हैं, 'मैं यह नोट 7 जुलाई को विशेष रूप से दुनियाभर के शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने आज तक मुझे और दिलीप साहब को बेशुमार प्यार से आबाद रखा है। मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए उनका चिरस्मरण, प्यार और सम्मान।'

बात यहीं खत्म नहीं हुई आगे अभिनेत्री ने लिखा, 'आज भी मुझे लगता है कि वह मेरे साथ हैं, और चाहे कुछ भी हो, हम अभी भी जीवन की राह पर एक साथ चल रहे हैं, हाथ में हाथ डाले, हमारे विचारों में एक, समय के आखिर तक। दिलीप साहब मेरे जीवन में एक प्रतिष्ठित मार्गदर्शक रहे हैं, और उन सभी पीढ़ियों के लिए प्रकाश रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में आगे कदम बढ़ाया है, जिसका उदाहरण उनकी शालीन उपस्थिति और व्यक्तित्व है।'

सदाबहार एक्ट्रेस सायरा बानो ने दिवंगत पति की तारीफ में आगे लिखा, 'वह अब तक के सबसे महान एक्टर और एक महान इंसान रहे हैं, जो गरिमा के साथ विनम्रता की सच्ची तस्वीर हैं।' सायरा बानों की खास पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, इसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि, सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X