दिलीप कुमार को याद करते हुए भावुक हुई सायरा बानो, सोशल मीडिया पर साझा किया प्यारा सा नोट

Saira Banu: सिनेमाजगत के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं। अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर सायरा बानो अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। आज दिलीप कुमार की 101 वीं जयंती पर सायरा बानों ने उनको याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है।
सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद-
जानी मानी एक्ट्रेस सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपनी यादों का पिटारा खोला है।
आज यानी 11 दिसंबर को दिवंगत अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार की 101वीं जयंती है। ऐसे में अभिनेता की पत्नी सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिलीप कुमार के साथ यादगार पलों की एक पोस्ट साझा की और प्यारा नोट भी।
सायरा बानो ने लिखा, - "एक बार फिर 11 दिसंबर आ गया है। यह वही तारीख है, जब आपके साथ खुले आसमान के नीचे बैठ हम एक खुशनुमा वक्त बिताते थे। सफेद बादलों की तरह हमारे कुछ सपने होते थे, जो खुशी और उत्साह के साथ आसमान में नाचते हुए प्रतीत होते थे।"
आगे अभिनेत्री ने लिखा,- "पूरा घर इतने फूलों से भर जाता था। ऐसा लगता था मानो हमने 'ईडन गार्डन' में कदम रख दिया हो। आपसे शादी करना बचपन के सपने को जीने जैसा महसूस होता है। आप सबसे अद्भुत पति साबित हुए, जिसे मैं कभी भी कुछ भी मांग सकती थी।"
याद करते हुए आगे सायरा बानो ने लिखा,- "मुझे याद है कि साहब अक्सर मुझे छोटे-छोटे नोट्स लिखते थे और मैं उनके प्यारे इशारों के जवाब नोट्स के माध्यम से देती थी। अब कल्पना करें कि आप गहरी नींद से जागते हैं और एक नोट पाते हैं जिसमें लिखा होता है, 'सायरा, मैं 45 मिनट में वापस आऊंगा, लव यूसुफ।"
आगे सायरा बानो ने कहा,-"मैंने हमेशा उनके प्रति एक समर्पित पत्नी बनने की कोशिश की और मुझे उनके प्यारे स्वभाव में बहुत खुशी मिली, जिसने मेरे जीवन को हमेशा खुशियों से भर दिया। जन्मदिन मुबारक हो यूसुफ साहब।" सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर कई सारे लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











