सायरा बानो की सेहत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पर कर रही हैं आराम, फैमिली फ्रेंड ने दी अपडेट
वेटेरन अभिनेत्री सायरा बानो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर लौट आई हैं। सांस लेने में तकलीफ, हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर के बाद उन्हें 28 अगस्त को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 77 वर्षीय सायरा बानो अपने पति अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद से सदमे में थीं।
दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूक़ी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, सायरा बानो अब घर पर हैं और आराम कर रही हैं। उनकी सेहत में सुधार है। सभी प्रशंसकों का प्यार और सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद।

7 जुलाई को भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद 98 वर्षीय अभिनेता ने हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही सायरा बानो की सेहत ठीक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











