दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो के पहले शब्द- 'भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली', शोकग्रस्त तस्वीरें
भारतीय सिनेमा के चहेते अभिनेता दिलीप कुमार ने 7 जुलाई की सुबह आखिरी सांसे लीं। अभिनेता के परिवार, फैंस समेत पूरा सिने जगत इस क्षति से बेहद शोक में हैं। दिलीप कुमार पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और इस दौरान सायरा बानो लगातार उनका सहारा बनी हुई थीं। दिलीप कुमार के निधन से सायरा बानो टूट चुकी हैं।
Recommended Video
अभिनेता के डॉक्टर ने बताया कि, दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर सायरा बानो ने सबसे पहले कहा- 'भगवान ने मुझसे मेरे जीने की वजह छीन ली।'

दिलीप कुमार के निधन की खबर की पुष्टि सबसे पहले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने की थी। पीपिंग मून की रिपोर्टस के अनुसार, डॉक्टर ने बताया कि दिलीप की मौत के बाद सायरा बानो ने उनसे कहा, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली। साहब के बिना, मैं कुछ भी नहीं सोच पाऊंगा। सब लोग, कृपया प्रार्थना करें।"
दिलीप कुमार पिछले काफी दिनों से उम्र संबंधी तकलीफों से गुजर रहे थे और कई बार उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications