Amitabh Bachchan Birthday पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो, उसी दिन होती है एनिवर्सरी

11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन [Amitabh Bachchan] अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और Amitabh Bachchan Birthday के बारे में बात करते हुए बीते ज़माने की सुपरस्टार सायरा बानो काफी भावुक हो गईं। कारण ये है कि इसी दिन, यानि कि 11 अक्टूबर को सायरा बानो [Saira Banu], दिलीप कुमार [Dilip Kumar] के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।
तो कल, 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के साथ दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी की सालगिरह है। ये दूसरी सालगिरह होगी जो सायरा बानो दिलीप कुमार साहब के बिना मनाएंगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया से एक बातचीत के दौरान सायरा बानो ने बीते दिनों को याद किया जब 11 अक्टूबर को जश्न होता था। उन्होंने बताया, "अमिताभ बच्चन हमारी शादी की सालगिरह पर बड़ा सा गुलदस्ता भेजते थे और दिलीप साहब भी उन्हें वापस एक गुलदस्ता भेजते थे, क्योंकि 11 अक्टूबर बच्चन साहब का भी जन्मदिन होता है। ये एक रिवाज़ सा बन गया था। दिलीप साहब और अमिताभ बच्चन एक दूसरे को ख़त भी लिखा करते थे। मैंने वो सारे ख़त संभाल कर रखे हुए हैं।" साथ ही सायरा बानो ने बताया, "हर साल हमारी सालगिरह ऐसे ही शानदार तरीके से मनती थी।"
सायरा बानो, बीते ज़माने के किस्से याद करते हुए बताती हैं, "अमिताभ बच्चन के साथ वो जब ज़मीर में काम कर रही थीं तो अमिताभ बच्चन ने उन्हें बताया कि उन्हें हमेशा से दिलीप साहब और मेरे लिए एक अपनापन महसूस होता था। हालांकि, तब वो ना ही मुझे जानते थे और ना ही साहब को।"
अपनी शादी की सालगिरह पर बात करते हुए सायरा बानो ने बताया कि उनकी सेहत अब ठीक है लेकिन अब वो बाहर जाकर लोगों से नहीं मिलती हैं। दिलीप कुमार साहब को गए 14 महीने हो चुके हैं लेकिन सायरा बानो का कहना है, हिम्मत ही नहीं होती, मन भी नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications












