सायरा के लिए दिलीप साहब की मुस्कुराहट है सबसे बड़ा गिफ्ट

दिलीप कुमार के बारे में कहते हुए सायरा बानो ने कहा "हर दिन जब सुबह में उन्हें (दिलीप कुमार) को मुस्कुराते हुए देखती हूं तो मुझे खुशी होती है कि वो मेरे लाइफ पार्टनर हैं।" बताया जाता है कि सायरा बानो अपने फिल्मी करियर के दौरान एक्टर राजेन्द्र कुमार को पसंद करती थीं और उनका अफेयर भी था लेकिन कुछ वजहो से उन दोनों की शादी नहीं हो सकी और 1966 में दिलीप कुमार से उनकी शादी हो गई।
दिलीप कुमार शादी के वक्त सायरा बानो से उम्र में बहुत बड़े थे। सायरा की उम्र 22 साल थी जबकि दिलीप कुमार की 44। लेकिन इसके बावजूद शादी के बाद सायरा बानो और दिलीप कुमार के बीच किसी तरह की कोई तकरार नहीं हुई। और आज अपनी शादीशुदा जिंदगी के 46 साल बिताने के बाद सायरा को यही लगता है कि दिलीप कुमार ही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हैं।
पिछले साल दिसंबर में जब दिलीप कुमार 89 साल के पूरे हुए थे तो सायरा बानो ने बहुत बड़ी पार्ट रखकर उन्हें हैरान कर दिया था लेकिन अपने जन्मदिन पर सायरा ने किसी तरह की कोई पार्टी नहीं कि बल्कि सिर्फ अपने करीबी रिश्तेदारों को बुलाकर एक छोटी सी चाय पार्टी की। सायरा बानों ने अपने फिल्मी करियर के दौरान शागिर्द, पूरब और पश्चिम और पड़ोसन जैसी कई हिट फिल्में की हैं। उनकी आखिरी फिल्म थी फैसला जो की 1988 में रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications