सायरा बानो और दिलीप कुमार ने कैंसिल किया 54th वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न
सायरा बानो और दिलीप कुमार, 11 अक्टूबर को अपनी शादी के 54 साल पूरे करने वाले हैं। लेकिन इस खुशी के मौके पर कोई जश्न नहीं होगा और इस बात की जानकारी, सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर दी। सायरा बानो ने ट्वीट कर फैन्स को बताया कि वो और दिलीप साहब इस साल अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाएंगे।

सायरा जी ने ट्वीट करते हुए लिखा - 11 अक्टूबर, मेरी ज़िंदगी में हमेशा से ही सबसे अहम दिन रहा है। दिलीप साहब ने इस दिन मुझसे शादी की थी और मेरी ज़िंदगी के सारे अरमान और सपने पूरे किए थे। इस साल हम कोई जश्न नहीं मनाएंगे।
सायरा जी ने आगे लिखा - इस साल हमने दो भाई खो दिए हैं - असलम भाई और अहसान भाई। कोरोना के चलते कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी खो दी और कई परिवार दुख की घड़ी से गुज़र रहे हैं। ऐसी स्थिति में मैं आप सबसे प्रार्थना करती हूं कि स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए। ईश्वर हम सब पर अपनी कृपा रखे।


Click it and Unblock the Notifications
