'शाहरुख खान मिला तो जिंदा जला दूंगा'- Pathaan विवाद के बीच अयोध्या के इस संत ने दी धमकी!

paramhans

Recommended Video

Pathaan Controversy: SRK को संत जगतगुरु परमहंस आचार्य की खुली धमकी, Besharam Rang Song पर भड़के!

पठान विवाद और शाहरुख खान को खुली धमकियां रुकने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि पठान की रिलीज के बाद कई शहरों में विरोध की आवाज सुनाई देगी। इस वक्त फिर से किंग खान को जान से करने की धमकी दी गई है। जी हां, इस बार एक संत ने कुछ ऐसा कहा है को कि खबरों का हिस्सा है और शाहरुख खान के फैंस भी इसको सुनकर खासा नाराज है।

इस बार जिस शख्स ने शाहरुख खान को जान से मरने की धमकी दी है उसका नाम है संत परमहंस आचार्य। जी हां, पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग जिस दिन से रिलीज हुआ इसको लेकर संत समाज भी सामने आया है और विरोध कर रहा है।

परमहंस ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ''पठान फिल्म में हमारे भगवा रंग का अपमान किया गया है। यही वजह है कि हम इसका विरोध कर रहे हैं। आज हमने शाहरुख खान का पोस्टर जलाया है, अगर फिल्म जिहादी शाहरुख खान मुझे मिल गया तो उसे जिंदा जला दूंग।''

उन्होने आगे कहा

उन्होने आगे कहा

परमहंस यहीं पर नहीं रुके बल्कि उन्होने आगे कहा, ये फिल्म सिनेमाघरों में भी नहीं दिखनी चाहिए, अगर लगेगी तो उस सिनेमाघर को भी आग के हवाले कर दिया जाएगा। इसके अलावा सबसे अपील करते हुए संत का कहना था कि वो पठान फिल्म का पूरी तरह से बहिष्कार करें।

परमहंस के अलावा हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास भी शामिल हैं

परमहंस के अलावा हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास भी शामिल हैं

विरोध करने की इस लिस्ट में परमहंस के अलावा हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास भी शामिल हैं। सभी जानते हैं कि सबसे इस फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपत्ति दर्ज करवाई थी और उनका कहना था कि फिल्म में भगवा को बेशरन रंग बताया गया है।

अंजाम सही नहीं होगा

अंजाम सही नहीं होगा

इस गाने को एडिट करना चाहिए वरना अंजाम सही नहीं होगा। इसके बाद बिहार के एक बीजेपी ने भी इस गाने और फिल्म का बहिष्कार करने की बात कही थी।

एडिट करने का फैसला

एडिट करने का फैसला

हालांकि मेकर्स ने गाने को किसी तरह से एडिट करने का फैसला नहीं लिया है, शायद उनका मानना है कि इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये धमाकेदार फिल्म साल 2023 में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X