डॉ. एमएसजी की फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज...किया आतंक के खिलाफ ऐलान-ए-जंग
बालीवुड में धूम मचाने वाले अभिनेता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की आगामी फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब'का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
अपनी फिल्मों से बालीवुड में धूम मचाने वाले अभिनेता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने वाले हैं। उनकी सर्जिकल स्ट्राइक पर जल्द आने वाली फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब'का दूसरा पोस्टर ट्विटर पर रिलीज कर दिया गया है।
प्रशंसकों की तरफ से 40000 से अधिक रिट्वीट व 36000 से अधिक लाइक्स इस पोस्टर को अबतक मिल चुके हैं।
हकीकत एंटरटैनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की यह चौथी फिल्म सर्जिकल स्ट्राईक पर है।

फिल्म का निर्देशन संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व उनकी पुत्री हन्नीप्रीत इन्सां ने किया है। शनिवार को पूज्य गुरूजी ने अपने ट्विटर हैंडल से धमाकेदार पोस्टर को रिलीज किया।
पोस्टर में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पुत्री हनीप्रीत इन्सां भी पूज्य गुरूजी के साथ नजर आ रही हैं। कमांडों की यूनिफार्म में नजर आ रहे पूज्य गुरु जी ने पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है।
फिल्म का प्लॉट सर्जिकल स्ट्राइक पर है और इसी महीने इस फिल्म का ट्रेलर लॉच किए जाने की संभावना है। इस पोस्टर को सोशल मीडिया में खूब तारीफ़ मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











