..................... Saini S Johray dhurandhar assistant art director FIR against sexual harassment in chandigarh - Hindi Filmibeat

"पहले वॉशरूम में मेरे साथ.. फिर जबरन बिस्तर पर रात भर.." धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR

Saini S Johray Sexual Harassment: Saini S Johray के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में मामला दर्ज किया है। शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है, जिसने खुद को फिल्म Dhurandhar की टीम में असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर बताया है।

Saini S Johray Sexual Harassment

प्रोफेशनल मीटिंग के बहाने बुलाया

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2025 में उसे चंडीगढ़ के एक होटल में प्रोफेशनल मीटिंग के बहाने बुलाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार, शारीरिक उत्पीड़न और गलत तरीके से रोककर रखने जैसी घटनाएं हुईं। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला दिल्ली की रहने वाली है। महिला ने 20 अप्रैल को लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने में FIR दर्ज की गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

'धुरंधर' फिल्म की टीम को भेजा था रिज्यूमे

महिला का कहना है कि वह फिल्म में सपोर्टिंग आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के एक शिक्षक ने उनका रिज्यूमे 'धुरंधर' फिल्म की टीम को भेजा था। इसके बाद 2 सितंबर 2025 को उन्हें काम पर रखा गया। महिला के मुताबिक, प्रोडक्शन डिजाइनर ने खुद को उनका गुरु बताया और कहा कि वह दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट के छात्र रह चुके हैं। इसी वजह से उन्हें उन पर भरोसा हो गया।

काम के बहाने होटल में बुलाया

शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी ने उन्हें काम की बात करने के लिए चंडीगढ़ के एक होटल में बुलाया। पहले उन्हें लगा कि वहां टीम के दूसरे लोग भी होंगे, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें अकेले बुलाया गया था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनसे कहा था कि इस मीटिंग के बारे में किसी को न बताएं, वरना उनकी प्रोफेशनल इमेज खराब हो सकती है।

जबरदस्ती पीनी पड़ी ड्रिंक

महिला के अनुसार, वह 10 सितंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे होटल पहुंचीं। वहां आरोपी ने उन पर शराब पीने का दबाव बनाया और वाइन व रम मिलाकर ड्रिंक दी। महिला ने कहा कि वह शराब नहीं पीना चाहती थीं, लेकिन फिर भी उन्हें मजबूर किया गया। ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे। उन्होंने कई बार कमरे से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया।

बाथरूम में भी उनके साथ गलत व्यवहार किया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ और गलत हरकतें कीं। महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें कई बार उल्टी हुई। आरोप है कि आरोपी ने बाथरूम में भी उनके साथ गलत व्यवहार किया और बाद में उन्हें जबरदस्ती रात भर कमरे में रुकने और बिस्तर पर साथ में सोने के लिए दबाव डाला।

महिला ने बताया कि वह उस समय बहुत डरी हुई थीं और विरोध नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने कहा कि पूरी रात वह मानसिक तनाव में रहीं और अगली सुबह बाइक टैक्सी से होटल से निकल गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जमानत मिल चुकी है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X