..................... परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म साइना का टीजर रिलीज | Saina Official Teaser released, an inspiring biopic starring Parineeti Chopra - Hindi Filmibeat

'साइना' TEASER: बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल बनीं नजर आईं परिणीति चोपड़ा, दमदार झलक

पोस्टर के बाद फिल्म 'साइना' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस बॉयोपिक फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का टीजर काफी अच्छा है। जहां पोस्टर को लेकर फिल्म काफी ट्रोल हो रही थी, वहीं टीजर को पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है। 'साइना' 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टीजर को साइना नेहवाल ने भी शेयर किया है.. और लिखा- Always makes me proud to see my national flag soar high! बता दें, इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Saina

परिणीति के फ़िल्म करियर की यह पहली स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म है। और कहीं ना कहीं काफी महत्वपूर्ण भी। परिणीति की पिछली कुछ फिल्मों को अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला है, लेकिन 'साइना' से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

साइना का टीजर देखकर एक बात पक्की है कि यह सिर्फ स्पोर्ट्स पर आधारित नहीं होगी। टीजर की शुरुआत लिंग भेद के मुद्दे से होती है.. जहां परिणीति के वॉइसओवर के ज़रिए बताया जाता है कि देश में सवा सौ करोड़ की आबादी में आधी महिलाएं हैं, मगर फिर भी लड़कों को बढ़ावा दिया जाता है और लड़कियों की ज़िंदगी चौके-चूल्हे से शुरू होकर शादी पर ख़त्म हो जाती है।

आमिर खान इस स्पेशल गाने में सुपर चिल, कैज़ुअल, हिपस्टर लुक में आएंगे नज़र- जानें डिटेल्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X