बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायॉपिक Saina का ट्रेलर रिलीज, परिणीति चोपड़ा का हरियाणवी अंदाज - Video
ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायॉपिक इन दिनों छाई हुई हैं। इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर साइना फिल्म से ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में लीड रोल में परिणीति चोपड़ा हैं। यानी साइना के रूप में आपको परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। परिणीति के करियर में उनकी पहली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
Recommended Video
साइना फिल्म के ट्रेलर में बैडमिंटन स्टार की जर्नी को दिखाया गया है, कैसे उनके माता पिता का उनके करियर में सहयोगा रहा। तो वहीं उनके हरियाणा में पलने बढ़ने से लेकर इंटरनेशनल लेवर पर पहुंचने के सफर को पिरोया गया है। ट्रेलर में उनके कोच के रूप में मानव कौल पर भी नजर ठहरती हैं क्योंकि वह एक बार फिर दमदार एक्टिंग करते दिख रहे हैं।
ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा हरियाणवी बोली में डायलॉग भी बोलती दिख रही हैं। वहीं साइना की मां के रोल में मेघना मल्लिक काफी जच रही हैं। साइना के संघर्ष को फैंस के लिए देखना किसी प्रेरणा से कम नहीं होगा।

साइना फिल्म
'साइना' का डायरेक्शन मशहूर ऐक्टर और डायरेक्टर अमोल गुप्ते ने किया है। फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे टीसीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार के साथ सुजय जयराज और रासेश शाह ने प्रड्यूस किया है।

हाथी मेरे साथ से लेगी टक्कर
परिणीति चोपड़ा इस साल सिनेमाघरों में साइना फिल्म से वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म साइना के साथ हाथ मेरे साथी फिल्म भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों का क्लैश दर्शकों को देखने को मिलेगा।

द गर्ल ऑन द ट्रेन
परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन (The Girl on The Train)' हाल में ही ओटीटी पर रिलीज हुई। जिसमें परिणीति का दमदार अवतार देखने को मिला। फिल्म में वह वकील की भूमिका में नजर आईं।

संदीप और पिंकी फरार
परिणीति चोपड़ा साइना के कुछ दिन बाद संदीप और पिंकी फरार फिल्म से दोबारा फैंस के सामने हाजिर होंगी। ये फिल्म अर्जुन कपूर और परिणीति की है जो कि सिनेमाघरों में 19 मार्च 2021 को रिलीज हो रही है।

श्रद्धा कपूर की जगह परिणीति ने ली जगह
साइना बायोपिक के लिए पहले श्रद्धा कपूर फाइनल हुई थीं, श्रद्धा ने इस फिल्म की तैयारी शुरू भी कर दी थी और फर्स्ट लुक पोस्टर तक सामने आ चुके थे लेकिन डेट्स की वजह से श्रद्धा ने ये फिल्म छोड़ दी और फिर परिणीति ने ये फिल्म हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











