Saina Nehwal ने पति कश्यप पारुपल्ली के साथ किया तलाक का ऐलान, शादी के इतने साल बाद क्यों लिया फैसला?

Saina Nehwal Divorce- मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके पति कश्यप पारुपल्ली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी के कई सालों के बाद दोनों ने तलाक का फैसला किया है। साइना नेहवाल के साथ साथ उनके पति भी मशहूर एक बैडमिंटन प्लेयर है।
इस खबर ने सामने आते ही सबको चौंका दिया है। तलाक का ये फैसला रविवार (13 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर पर एक पोस्ट के साथ किया गया था। तब से लेकर अब तक फैंस को हैरानी है कि आखिर अचानक ऐसा क्यों हुआ है।
साइना ने लिखा, "ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोचने के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, डेवलपमेंट और ट्रीटमेंट का रास्ता चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूँ और आगे के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।" साइना नेहवाल ने इतने से पोस्ट में सबकुछ क्लियर कर दिया है।
कश्यप पारुपल्ली ने साधी चुप्पी
साइना नेहवाल ने एक ओर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने तलाक का ऐलान कर दिया है तो वहीं उनके पति कश्यप पारुपल्ली ने अभी तक मौन धारण किया हुआ है। देखने वाली बात होगी कि वो कब तक सामने आते हैं और अपनी बात कहते हैं। करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने खिलाड़ियों ने साल 2018 में एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया था। साइना खेलती हैं लेकिन कश्यप पारुपल्ली सन्यास ले लिया था और अब कोचिंग देते हैं। हालांकि किसी को ये समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक दोनों अलग कैसे हो गए हैं। देखने वाली बात होगी कि इसका वजह कब तक सामने आती है।
टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने भी इसी तरह अपने तलाक का ऐलान शोएब मलिक के साथ किया था। उस केस में तो मलिक पर आरोप था कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। हालांकि बाद में वो सच भी साबित हुआ था। साइना नेहवाल ने भी काफी नाम कमाया है और आज वो अपने खेल के दम पर जानी जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











