नशाखोरी के खिलाफ आवाज उठायेंगे सैफ अली खान
मुंबई। सैफ अली खान अभिनीत आने वाली फिल्म 'गो गोवा गान' के निर्देशक राज निधिमोरू और कृष्णा डीके फिल्म के प्रमोशन द्वारा नशाखोरी के खिलाफ आवाज उठायेंगे। यह भारत की पहली 'जांबी' फिल्म होगी। फिल्म के बारे में निर्देशकों ने बताया है कि आमतौर पर लोगों का मानना है कि पर्यटक रिलैक्स होने, आराम करने और कुछ सुखद वक्त बिताने के लिए गोवा जाते हैं। हमारी फिल्म की कहानी भी यही है कि इस एक दिन वहां पर क्या होता है।
फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान ने रूस के एक माफिया का किरदार निभाया है। फिल्म में सैफ के अलावा कुणाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता हैं। निर्देशक निधिमोरू और कृष्णा का कहना है कि हमारे लिए सैफ का लुक निर्धारित करना एक बड़ी चुनौती थी। हमने लुक को लेकर कई प्रयोग किये।
इसके लिए हमने आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों शॉन और टॉम लूथरा की भी मदद ली। हम चाहते थे कि सैफ का लुक जांबी से प्रभावित दिखें, इसके लिए उन्हें बॉडी लैंगवेज पर भी काम करना पड़ा। यह फिल्म 10 मई को रिलीज हो रही है। निर्देशकों का कहना है कि हम फिल्म की सफलता को लेकर चिंतित नहीं हैं पर हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। फिल्म के निर्माता सैफ अली खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
