#Shock: "हमें पता था कि फिल्म सुपरफ्लॉप होगी...हमने तो बस एहसान किया था"
सैफ अली खान रंगून में दिखाई दिए और फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और इसी कारण से सैफ अली खान के फैन्स ने ट्विटर पर शाहिद कपूर और कंगना रनौत के खिलाफ हमला बोल दिया है।
सैफ अली खान के फैन्स बहुत दुखी हैं और उन्होंने अपना दुख ट्विटर पर जताया है। सैफ अली खान के क्लब ने ट्विटर पर एक आधिकारिक घोषणा करते हुए लिखा है कि उन्हें पता था कि रंगून फ्लॉप होगी। लेकिन फिर भी उनके स्टार सैफ ने फिल्म में 20 मिनट के रोल के लिए हां कर दी थी।
लेकिन सैफ का 20 मिनट का कैमियो भी फिल्म को नहीं बचा पाया। क्योंकि शाहिद कपूर सबसे बुरे एक्टर हैं और कंगना रनौत जैसी घमंडी हीरोइन आज तक बॉलीवुड में नहीं हुई और इन दोनों की वजह से सैफ के नांम के साथ एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई।

चार दिन में केवल 18 - 20 करोड़ कमाकर, लगभग 60 - 62 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म 2017 की पहली सुपरफ्लॉप है। और फिल्म का घाटा लगभग 50 करोड़ होगा।
[#BoxOffice2016: ये रहा फाइनल फैसला...कौन टिका और कौन बिका]
फिल्म को पहले ही वायाकॉम को थोड़ा ज़्यादा कीमत पर बेचा गया तो वहां से फिल्म को लगभग 7 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था। वहीं मार्केटिंग और प्रमोशन की कीमत जोड़ी जाए तो रंगून 80 करोड़ की महंगी फिल्म है।
विशाल भारद्वाज की इस फिल्म से लोगों को बहुत ज़्यादा उम्मीद तो नहीं थी लेकिन फिर भी माना जा रहा था कि फिल्म की स्टारकास्ट और दर्शकों की उत्सुकता को देखा जाए तो फिल्म एवरेज या सेमी हिट की कैटेगरी में जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











