एजेंट विनोद का भव्य क्लाइमेक्स

इस फिल्म का क्लाइमेक्स अब तक की फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा। सूत्रों के अनुसार पहली बार हिंदी सिनेमा में इस तरह भव्य क्लाइमेक्स दिखाया जा रहा है। दिल्ली में सैफ अली खान के प्रशंसकों ने इस कदर भगदड़ मचायी कि शूटिंगवाली जगह पर पुलिस को भीड़ को काबू करना पड़ा।
फिल्म की यूनिट भी कुछ समय पहले ही दिल्ली पहुंच गयी थी, पूरी तैयारी के बाद ही फिल्म का क्लाइमेक्स फिल्माया गया है। इंडस्ट्री में भी यह भी खबर है कि जॉनी गद्दार और एक हसीना थी के बाद यह श्रीराम राघवन की अगली फिल्म है और जो कि बेहद शानदार है। अब देखना यह है कि इस भव्यता से सैफ वाकई क्या कमाल दिखा पाते हैं और दर्शक उसे कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











