करीना के भाई को हीरो बनाएंगे हबी सैफ

सैफ की खुद की प्रोडक्शन कंपनी है और उस कंपनी के द्वारा बनाई जाने वाली अगली फिल्म में सैफ करीना के भाई को बतौर हीरो साइन कर रहे हैं। इस बात से करीना तो खुश हैं ही साथ ही अरमान भी अपना एक्टिंग का अरमान सच होता देख काफी खुश हैं। अरमान ने इससे पहले निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म एक मैं और एक तू में असिस्टेंट निर्देशक का काम किया था और बेबो यानी करीना के साथ अधिकतर उनकी फिल्मों की शूटिंग के दौरान अरमान नज़र आते थे।
सभी जानते थे कि कैमरे के पीछे का काम सीखकर अरमान कैमरे के आगे आएंगे लेकिन सैफ की फिल्म से उनकी शुरुआथ होगी इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था। इस खबर के साथ एक और खबर है कि शायद सैफ की फिल्म में सुनील शेट्टी की बेटी जो की अमेरिका के फिल्म स्कूल में पढ़ाई कर रही है, अरमान के साथ मुख्य किरदार में नज़र आएं। लेकिन अभी तक इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications