करीना से 31 में शादी कर ली सैफ ने, सोहा को कहा 40 में करो शादी
सोहा अली खान और कुणाल खेमू के लिव इन रिलेशनशिप ने मीडिया में बहुत सी सुर्खियां बनाई हैं लेकिन जब शादी की बाद आती है तो सोहा का एक ही जवाब होता है कि शादी अभी नहीं करनी। अभी तो करियर बनाना है। वहीं जब सोहा से मीडिया ने पूछा कि सैफ क्या सोहा को कभी शादी को लेकर कुछ नहीं करते तो इसपर सोहा ने कहा कि जब भी उनकी शादी को लेकर कुछ बातें होती हैं तो सैफ हमेशा ही उन्हें एक ही सलाह देते हैं कि शादी 40 की उम्र के बाद ही करनी चाहिए। लेकिन सोहा ने कहा कि उनकी अम्मी चाहती हैं कि सोहा जल्द से जल्द ही शादी कर लें।
सोहा अली खान और सैफ अली खान एक दूसरे के भाई बहन होने के साथ ही काफी अच्छे दोस्त भी हैं। सैफ जहां सोहा को किसी भी चीज को लेकर टिप्स देने की बजाय समझाना ज्यादा पसंद करते हैं वहीं सोहा की नई नवेली भाभी यानी करीना कपूर सोहा को कभी भी किसी चीज को लेकर फोर्स नहीं करतीं और ना ही सोहा को किसी भी चीज को लेकर कुछ कहती हैं। जब सोहा अली खान से पूछा गया कि वो अपने घर में मौजूद दोनों स्टाइल आइकन में से किसको ज्यादा फॉलो करती हैं तो सोहा ने कहा कि करीना तो ज्यादा कुछ कहती नहीं लेकिन अम्मी यानी कि शर्मिला टैगोर अभी भी हर बात पर सोहा को कहती हैं कि क्या पहनो या क्या ना पहनो। और उनकी बात सोहो को माननी पड़ती है।
सोहा अली खान ने अपनी भाभी और अपने भाई को लेकर और भी कई सारी बातें शेयर की हैं। सोहा ने ये भी कहा कि अपनी भाभी करीना की तरह वो भी योगा करती हैं और उन्हें काफी पसंद आता है योगा करना। सोहा अली खान ने कहा कि करीना जितना अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहती हैं उतना ही सोहा भी रहती हैं अपनी फिटनेस को लेकर। यहां तक कि करीना और सोहा की योगा इंस्ट्रक्टर और उनका जिम भी एक ही है। हालांकि दोनों बहुत ही कम एक साथ वहां नज़र आती हैं। लेकिन जब भी टाइम मिलता है तो वो लोग वहां मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
