..................... Saif to romance Esha Gupta on wife Bebo's advice - Hindi Filmibeat

करीना ने सैफ से कहा- ईशा से रोमांस कर सकते हो

मुंबई। बॉलीवुड में अक्‍सर ये देखा जाता है कि स्‍टार पत्नियां अपने पति को लेकर काफी पजेसिव होती है। वह नहीं चाहती कि किसी और एक्‍ट्रेस के साथ उनके पति रोमांस करें, लेकिन जब काम ही ऐसा हो तो कोई और क्‍या कर सकता है? लेकिन यह केस थोड़ा अलग है, बताया जा रहा है कि साजिद खान की आने वाली फिल्‍म 'हमशकल' में सैफ अली खान के अपोजिट ईशा गुप्‍ता को साइन करने की सलाह करीना ने दी थी।

बताया जाता है कि करीना कपूर ने ही सैफ के अपोजिट ईशा गुप्‍ता का नाम सुझाया था। पहले बताया जा रहा था कि इस फिल्‍म की हिरोइन जैक्‍लीन फर्नाडिज होंगी। लेकिन साजिद और जैक्‍लीन के अलगाव के बाद इस फिल्‍म में ईशा गुप्‍ता को लिया गया है।

करीना और सैफ के बारे में बताया जाता है कि पति पत्‍नी होने के बावजूद दोनों एक दूसरे के काम में इंटरफियर नहीं करते बल्कि अपने निर्णय लेने के लिए स्‍वतंत्र हैं, दोनों जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद तो करते ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X