करीना से डांस सीख रहे है सैफ
जब से छोटे नवाब सैफ अली खान की जिंदगी में करीना कपूर आई है तब से उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। पहले वे खुद पर इतना ध्यान नही देते थे। करीना की जीवनशैली व खान पान ने सैफ को काफी प्रभावित किया है।
सभी जानते है कि सैफ को अच्छा डांस नही आता है सभी फिल्मों में किसी तरह डांस करके काम चला लेते है। वहीं करीना को डांस में कोई मात नही दे सकता है। इसी तरह से करीना अपना खान पान काफी संतुलित रखती है।
जब फिल्म लव आज कल के आइटम नम्बर में सैफ को 75 बार रिटेक देने पड़े तब समझ में आया कि डांस सीखना कितना जरूरी है। सो अब सैफ डांस सीखने लगे है। यही नही करीना की तरह अपने खान पान का भी ध्यान रखने लगे है।
फिल्म एजेंट विनोद में दोनों एक साथ आ रहे है। इस फिल्म में स्लिम ट्रिम लगने के लिए सैफ काफी मेहनत कर रहे है।
तो कहा जा सकता है प्रेम आपसे कुछ भी करवा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications