सलमान खान के कोर्ट केस में भी 'साथ साथ हैं' ये सितारे
वैसे तो आज हम साथ साथ हैं का birthday है लेकिन इस फिल्म के सितारों की इस फिल्म से जुड़ी यादें कुछ ज़्यादा अच्छी नहीं है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के सितारे शिकार पर निकले थे और एक काले हिरण का शिकार कर डाला था। मामले में सलमान खान को मुख्य अभियुक्त बनाया गया और बाकियों पर भी याचिका दायर की गई।
सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, नीलम
अगर सैफ पर यह मुकदमा साबित हो जाता तो उन्हें छह साल तक की जेल हो सकती थी। हालांकि गवाहों के मद्देनज़र उन्हें जु्र्माना भरना पड़ा। कुछ दिनों पूर्व ही काले हिरण का शिकार मामले में एक अदालत में अभियोजन पक्ष के दूसरे गवाह ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू की पहचान की।
इन गवाहों का दावा थी कि उन्होंने उस वाहन का पीछा किया था जिसमें सवार होकर ये फिल्मी सितारे शिकार के लिए ले जा रहे थे। उनके मुताबिक सलमान खान, सैफ अली खान और ये तीन अभिनेत्रियां सवार होकर शिकार के लिए जा रहे थे।
गौरतलब है कि राजश्री प्रॉडक्शंस की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 1 अक्टूबर, 1998 की रात इन लोगों ने कांकाणी की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया था। अदालत ने 20 फरवरी 2006 को इस मामले में आरोप तय किए थे। आरोपी फिल्मी सितारों ने इसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जबकि राज्य सरकार की ओर से कुछ और धाराएं जोड़ने के लिए हाई कोर्ट में याचिका पेश की गई। इस पर हाई कोर्ट ने आरोपियों पर नए सिरे से आरोप तय करने का आदेश दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











